रतलाम

लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

लोकसभा निर्वाचन-2014

रतलाम 25 मार्च (इ खबरटुडे)। लोकसभा निर्वाचन-2014 के परिप्रेक्ष्य में जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन आयोग व्दारा प्रेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।
रतलाम ग्रामीण,रतलाम सिटी व सैलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आकाश मोहपात्रा को सामान्य प्रेक्षक तथा  अमरजीत सिंह को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिले के आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी को सामान्य प्रेक्षक एवं करतार सिंह को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जावरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एस.पी.कादू पाटिल को सामान्य प्रेक्षक एवं राजीव जैन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग व्दारा नियुक्त उपरोक्त सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की संपूर्ण व्यवस्था तथा उन्हें आवश्यक जानकारियाँ प्रदान करने का दायित्व संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपा गया है।

Back to top button