Ratlam News: आइडिया चयन में रतलाम का बजा डंका, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

Ratlam News: मध्य प्रदेश में हुए इंस्पायर अवॉर्ड मानक सत्र 2024-25 में रतलाम का खूब डंका बजा। रतलाम ने पूरे प्रदेश में 133 नवाचारी आइडियाज के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 412 आइडिया के साथ छिंदवाडा प्रथम रहा। 169 आइडिया के साथ सतना दूसरे स्थान पर और 133 आइडिया के साथ रतलाम जिला तीसरे स्थान पर रहा है। रतलाम जिले के बच्चों ने आइडिया चयन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर संपूर्ण प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर दिया।
रतलाम जिले में आइडिया अपलोड में हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान
रतलाम जिले को जहां आइडिया चयन में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। वही आइडिया अपलोड में इस जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रतलाम जिले के छात्र कुल 4519 आइडिया अपलोड कर प्रदेश मे दूसरे स्थान पर रहे। वहीं जिले के छात्र द्वारा अपलोड किए गए 4519 आइडिया में से 133 आइडिया का चयन हुआ।
पाठकों को बता दें कि इंस्पायर अवार्ड योजना को बच्चों में वैज्ञानिक सचेतना संचार करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा लागू किया गया था। जिसमें रतलाम में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड योजना में लिया भाग
इंस्पायर अवार्ड योजना में पूरे प्रदेश से कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों इस योजना में डीएसटी के पोर्टल पर आइडियाज अपलोड किए। विद्यार्थियों द्वारा अपलोड किए गए आईडिया में से डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विभिन्न आइडिया का चयन कर प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान की घोषणा की गई। इस योजना में चयनित अवॉर्डी स्टूडेंट को मॉडल बनाने हेतु दस हजार रुपए जमा कर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने सभी चयनित नवाचारी बाल वैज्ञानिकों को दी बधाई
प्रदेश में रतलाम जिले के नवाचारी बाल वैज्ञानिकों द्वारा तीसरा स्थान हासिल करने पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने सभी चयनित नवाचारी बाल वैज्ञानिकों की तारीफ की और बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों में नए विचार जागृत करने में मदद करेगी।
सहायक संचालक राहुल मंडलोई, जिला विज्ञान अधिकारी सह योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने चयनित बच्चों को बधाई दी।