रतलाम
आयकर विभाग ने शुरु की इप्का में सर्वे की कार्रवाई

रतलाम,23 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह इप्का फैक्टरी में सर्वे की कार्रवाई शुरु की। मुंबई के हेड आफिस द्वारा दाखिल इनकम टैक्स के रिटर्न में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया। मंगलवार सुबह १०.३०बजे से इप्का के मुंबई,अंकलेश्वर,बड़ोदरा,रतलाम,इंदौर, तथा अन्य आफिसों में एक साथ कार्रवाई शुरु हुई।
जानकारी के अनुसार कार्रवाई के लिए मुंबई से ५ अधिकारी सोमवार रात को रतलाम आ गए थे। कार्रवाई में मदद के लिए रतलाम के उपायुक्त पी.के.सिंघी,आयकर अधिकारी पी.आर. उइके और उनकी टीम को साथ लिया। जानकारी के अनुसार सुबह १०.३० बजे देश भर में इप्का के आफिसों में सर्वे की कार्रवाई एक साथ शुरु हुई।