main

सहायक विकास विस्तार अधिकारी हेमंत होलकर निलम्बित

रतलाम 7 सितम्बर (इ खबरटुडे)। कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत बाजना के हेमंत होलकर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया हैं। श्री होलकर द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि जारी करने हेतु हितग्राहियों से राशि की मांग करना, क्षेत्र की जनता को परेशान करना, समूहों को बार-बार बदलना एवं कार्य में गम्भीर अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए म.प्र.्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9”क” के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री होलकर का निलम्बन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत आलोट रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन की पात्रता रहेगी।

Back to top button