
Husband and Wife Age Gap: शादी को लेकर जब भी चर्चा या फिर बातचीत शुरु होती है तो सबसे पहले लडक़े या फिर लडक़ी की उम्र को ही देखा जाता है।
इसके साथ ही आज भी समाज में अरेंज मैरिज को ही प्राथमिकता के आधार पर रखा जाता है। ऐसा क्यों है कि भारतीय समाज पति-पत्नी की उम्र में अंतर देखता है। इस रिपोर्ट के माध्यम से यह जानना जरूरी है।
इस मसले पर पहले तो वैज्ञानिक तौर पर बात करी जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। विज्ञान मानता है कि शादी के लिए शारीरिक व मानसिक तौर पर परिपक्वता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।
अब बात करें समाज की तो कुछ सेलेब्रेटी आज ऐसे हैं, जो शादी के बंधन में बंधे हुए हैं लेकिन उन दोनों की उम्र में काफी ज्यादा अंतर है।
फिर भी कोई खास बात नहीं मानी जाती। समाज शादी का अंतर कम से कम 3 से 5 साल की आयु को आदर्श मानता है।
इसी हिसाब से पति की उम्र ज्यादा होती है। कुछ शादियां ऐसी भी होती हैं, जिसमें पत्नि की उम्र ज्यादा होती है।
आज के दौर में लव मैरिज का प्रचलन बढ़ रहा है। समाज के कई नियम इसमें अहम भूमिका निभाते हैं फिर भी पति-पत्नी की उम्र में अंतर को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है।
समाज में यह माना जाता है कि पति की उम्र पत्नी से ज्यादा होनी चाहिए, लेकिन क्या सच में ऐसा होना जरूरी है या फि र यह सिर्फ एक पुरानी सोच है। वहीँ ज्यादा गैप होने की वजह से दोनों की अंडरस्टेंडिंग में परेशानियां आ सकती है।