ब्रेकिंग न्यूज़रेल न्यूज

कामाख्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग, 23 मार्च से होंगे लागू

रेलवे ने इंदौर और रतलाम के बीच से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियों के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया है। बदले हुए मार्गों पर रेलगाड़ियां 23 मार्च से चलनी शुरू हो जाएंगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कामाख्या एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा। जो लोग माता कामाख्या देवी के दर्शनों के लिए जाते हैं, उनको इस बारे में जानकारी होनी जरूरी है।


केंद्रीय रेलमंत्री अ​श्विनी वैष्णव ने सदन में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग और उनके रुट में परिवर्तन किया गया है। इसमें सबसे खास गुवाहाटी से इंदौर के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रैस का रुट बदला है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने इस बारे में यात्रियों को जानकारी दे दी गई है। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, उनके नए रुट चार्ट जारी कर दिए गए हैं। नए रुट पर यह गाड़ियां 23 मार्च से चलनी शुरू हो जाएंगी।


अब प्रयागराज से निकलेगी कामाख्या एक्सप्रेस
इंदौर व गुवाहाटी के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रैस पहले वाराणसी से होकर जाती थी, लेकिन अब यह ट्रेन 23 मार्च से 27 मार्च तक वाराणसी की बजाय प्रयागराज, रामबाग-प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि वाराणसी के पास ​अपलाइन पर ब्रिज का कार्य चल रहा है। वहीं कार्य होने के चलते रतलाम मंडी की चार ट्रेनों को कुछ दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा इनमें से एक ट्रेन का शेड्यूल बदला गया है और नौ गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं।


342 किलोमीटर रेल परियोजना का काम तेजी पर
लोकसभा में जवाब देते हुए रेलमंत्री अ​श्विनी वैष्णव ने कहा कि गाडरवारा एवं बुदनी से होकर जाने वाली इंदौर-जबलपुर रेल परियोजना का कार्य प्रगति पर है। 342 किलोमीटर लंबी यह रेल परियोजना जल्द पूरी की जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने पर लाखों यात्रियों को सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इंदौर से बुदनी के बीच 205 किलोमीटर नई रेललाइन बिछाई जा रही है। इस पर 3261 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना पर मार्च 2024 तक 948 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च हाे चुके हैं। जब नए वित्त वर्ष में 1107 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था।


रेल परियोजना के फायदे
इस रेल परियोजना के पूरा होने पर इंदौर से मुंबई और द​क्षिण भारत की यात्रा आसान हो जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से भोपाल-इटारसी मार्ग को इंदौरा और बुदनी से सीधा जोड़ा जाएगा। इससे सफर आसान और कम समय में तय हो जाएगा।

Back to top button