Rain Alert : आज भी इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में गिरेगा तापमान, जानें पूर्वानुमान

Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही कई राज्यों गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। वर्तमान में राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल और असम में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसलिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
स्काईमेट ने 16 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बर्फबारी के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।
शुक्रवार (14 मार्च) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदल गया है। पश्चिमी यूपी में गुरुवार (13 मार्च) को भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई, जबकि बाकी इलाकों में बादल छाए रहे। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।
राजस्थान में बारिश का अलर्ट हुआ जारी
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
14-15 मार्च के दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में आंधी के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 16 मार्च को जयपुर और भरतपुर मंडल के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान में अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे है।
आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार (16 मार्च) की सुबह तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार (15 मार्च) को भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की संभावना है चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।
मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलंग घाटी और सिस्सू में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। झारखंड में गर्मी का खतरा झारखंड में मौसम गर्म और आर्द्र है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। पलामू, गढ़वा, धनबाद और बोकारो में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है। पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 17 मार्च तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।