mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

गणपति बप्पा मोरया…. सज गया लालबाग के राजा का दरबार, भारी भीड़ में हुई सुबह की आरती

मुंबई,19सितंबर(इ खबर टुडे)। आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धूम मची हुई है। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के सबसे मशहूर गणपति लालबागचा राजा में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह की आरती में कई श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।

जानकारी के लिए बता दें कि लालबाग में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा पहली गणेश मूर्ति 1934 में स्थापित की गई थी। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर यानी मंगलवार से शुरू हुई है और 10 दिन तक यह महापर्व मुंबई समेत पूरे उत्तर भारत में मनाई जाएगी। यह दिन भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

गणेश उत्सव को लेकर मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, ’19 से 29 सितंबर के दौरान गणेशोत्सव समारोह के दौरान यातायात की भीड़ से बचने के लिए, मुंबई शहर में यातायात व्यवस्था की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे संशोधित यातायात व्यवस्था का पालन करें।’

मुंबई पुलिस के मुताबिक, 19 से 29 सितंबर के बीच मनाए जाने वाले सार्वजनिक गणेशोत्सव के मद्देनजर पूरे शहर में यातायात में वृद्धि होने के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने एक कई एडवाइजरी जारी कर दी है।

Back to top button