February 1, 2025

मध्‍य प्रदेश /बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 50 फीट गहराई में फंसा, बचाव कार्य आरंभ

borewell_demo_

बैतूल 06 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 8 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था।

इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था।

कक्षा तीसरी के छात्र तन्मय को बोरवेल से निकालने के लिए बुलडोजर से खोदाई शुरू की गई। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। तन्मय बात कर रहा है। बोरवेल के करीब तीस फीट दूर से एक बुलडोजर की मदद से खोदाई शुरू की गई है। पोकलेन मशीन मंगाई गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्‍चे की उम्र आठ वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के अनुसार बच्‍चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है।

बोरवेल में गिरे छह साल के तन्मय पिता सुनील साहू को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन बुलाई जा रही हैं।

बताया गया है कि यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है। बच्‍चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला होने से बच्‍चा उसमें जा गिरा। इसके बाद हड़कंप मच गया।

देश /प्रदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े इ खबर टुडे के साथ
जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये
click on-
https://chat.whatsapp.com/43OnztomiK0GV8iFYv9o93

You may have missed