mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रतलाम /सब्जी विक्रय स्थल निर्धारित करने के बाद प्रशासन ने हटाया त्रिपोलिया गेट पर अतिक्रमण ,शहर का यातायात सुगम ,गुमटी संचालको में दिखा आक्रोश :देखिये वीडियो

तलाम,05 मई (इ खबरटुडे)। रतलाम शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन द्वारा जारी की गई गाईड लाइन का सकारात्मक असर शहर की सड़को पर दिखने लगा है।वहीं सब्जी विक्रेताओं का आक्रोश भी सामने आने लगा है। इस कड़ी में आज प्रशासन द्वारा त्रिपोलिया गेट के बाहर बरसों से लगी गुमटियो को सख्ती से हटा दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार से शहर की सड़को पर सब्जी बेचना प्रशासन द्वारा पूर्णत प्रतिबंधित कर दिया है। वही आदेश के अवहेलना करने वालो के खिलाफ चालानी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन द्वारा शहर के त्रिवेणी रोड पर कल्याण नगर के समीप, सैलाना रोड पर साक्षी पेट्रोल पंप के सामने, सैलाना रोड ओवरब्रिज के नीचे व विनोबा नगर ग्रीड के पास सब्जी बेचने के लिए स्थान तय किया गया है।

उक्त व्यवस्था का असर कुछ ही देर नगर की सड़को पर देखने को भी मिला। जहा पहले शहर के प्रमुख ,मार्गो पर यातायात बांधित रहता था ,वह अब सुचारु रूप से चल रहा है। लेकिन इस नई व्यवस्था से फुटकर फल व सब्जी विक्रताओं में काफी नाराज दिखाई दिए। इस दौरान बुधवार सुबह पावर हाउस रोड स्थित सब्जी मंडी में चक्काजाम कर दिया और सब्जी फेंककर विरोध प्रदर्शन किया था । वही आज प्रशासन ने त्रिपोलिया गेट पर लगी गुमटियों को हटाने की कार्यवाही की।

त्रिपोलिया गेट के बाहर बरसों से लगी इन गुमटियों से नगर निगम द्वारा इन गुमटी धारकों से किराया भी वसूल किया जाता है। लेकिन दो दिन पूर्वअचानक नगर निगम के कर्मचारियों ने वहां पंहुच कर गुमटी धारकों को अपनी गुमटियां हटा लेने का फरमान सुना दिया था । निगम कर्मचारियों ने गुमटी धारकों को धमकी दी थी कि यदि उन्होने गुमटियां नहीं हटाई तो नगर निगम द्वारा इन पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा और आज इस फरमान के तहत अतिक्रमण हटाया गया।

Back to top button