mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

PM on Farm Law: पीएम ने कृषि कानूनों पर दूर किया भ्रम, कहा- न MSP खत्म होगी और न मंडियां बंद होंगी, सब झूठ है

रायसेन,18 दिसम्बर(इ खबर टुडे)। कृषि कानूनों को समझाने के लिए रायसेन में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों PM on Farm law को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया है। साथ ही कई चीजों पर सरकार की राय उन्होंने स्पष्ट कर दिया है। किसानों को पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया है कि एमएसपी खत्म नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडियां भी कभी बंद नहीं होंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक की वजह से अब किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसकी चर्चा भी खूब हो रही है। पहले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं मिलता था। अब हमने देश के हर किसान को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। अब किसानों को ज्यादा ब्याज पर कर्ज लेने से मुक्ति मिली है। पीएम ने किसानों से कहा कि हमारा मकसद अब देश में मजबूत भंडारण नेटवर्क का निर्माण करना है। इसके लिए हम उद्योग जगत से भी कह रहे हैं कि वो आगे आएं।

अब पीछे नहीं रह सकते हैं भारत के किसान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब भारत का किसान और पीछे नहीं रह सकते हैं। जो काम 25-30 साल पहले हो जाने चाहिए थे, उसे आज करनी की नौबत आई है। पहले लोग अपने घोषणा पत्र में इन सुधारों का जिक्र करते थे। लेकिन किसान उनकी प्राथमिकता नहीं है। आज जो कृषि सुधार हुए हैं, वह उनसे अलग नहीं है। उनको पीड़ा इस बात से नहीं है कि कृषि कानूनों में सुधार क्यों है। उनको पीड़ा इस बात को लेकर है कि इसे मोदी ने क्यों किया।

किसानों के कंधे पर बंदूक रख किए जा रहे वार

पीएम ने कहा कि किसानों के कंधे पर बंदूक रख वार किए जा रहे हैं। जो लोग किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं, वे लोग जब सरकार में रहे तो किसानों के लिए क्या यह देश को याद रखना चाहिए। आज मैं देश के सामने सारी बात रखूंगा। ये लोग स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को 8 साल तक दबाए रखे हैं। इन लोगों ने अपनी राजनीति के लिए किसानों को समय-समय पर इस्तेमाल किया है। पीएम ने कहा कि हमने स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को बाहर निकाला और एमएसपी को डेढ़ गुना किया।

Back to top button