रतलाम

एल्डरमेन के दामाद ने खाई सल्फास की गोलियां

ससुर व पत्नी पर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया

रतलाम, 15 जुलाई (इ खबरटुडे)। भाजपा के एल्डरमेन के दामाद ने नशे की हालत में उत्पात मचाते हुए  अपनी पत्नी व ससुर पर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया और मारपीट की। हमला करने के बाद दामाद स्वयं सल्फास की गोलियां खाकर थाने पर पहुंच गया। पुलिस द्वारा अचेत अवस्था में दामाद को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी  स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सल्फास की गोलियां खाने पर सुधीर (35) पिता प्रतापसिंह निवासी देवास हाल मुकाम आबकारी चौराहा (शहीद चौक) को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई गई है। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिंदा जलाने के लिए डाला था केरोसिन

 

एल्डरमेन मदनलाल सुर्यवंशी निवासी काटजू नगर ने बाताया कि सुधीर उनका दामाद है। चार वर्ष से पुत्री ममता व सुधीर रतलाम में आबकारी चौराहे पर मेरे पैतृक मकान में रह रहे है। आए दिन सुधीर नशे की हालत में ममता से मारपीट करता रहता है। रविवार सुबह 10.30 बजे में घर पर अखबार पढ़ रहा था उस समय ममता का फोन आया कि सुधीर उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही मैं लूना लेकर पुत्री के घर पहुंचा। जहां देखा तो सुधीर नशे हालत में गाली गलौच कर हंगामा कर रहा था। गुस्से में उसने ममता व मेरे ऊपर केरोसिन डालक जिंदा जलाने की बात कहते हुए लाठी व सण्डासी से हमला किया।  वह हमे जलाने का प्रयास करने लगा। शौर शराबा सुन कर आस-पड़ोसी आए और हमे छुडाया। सुधीर कह रहा था कि तुम सभी को मार डालूगां और स्वयं सल्फास खा लूंगा। इसके बाद वह मेरी लूना लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचा। सम्भवत: थाने पर पहुंचने के पूर्व ही उसने सल्फास की गोलियां खा ली थी। इसके पश्चात पुलिस उसे चिकित्सालय लेकर आई।

 

Back to top button