May 8, 2024

नवंबर में होगा राष्ट्रीय खेल संगम

रतलाम में होने वाले आयोजन के लिए क्रीडा भारती की बैठक सम्पन्न

रतलाम,15 जुलाई (इ खबरटुडे)। क्रीडा भारती द्वारा रतलाम में आगामी नवम्बर माह में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय खेल संगम’ आयोजन को लेकर क्रीडा  भारती के राष्ट्रीय नियामक मण्डल के पदाधिकारियों ने बैठक में मार्गदर्शन दिया। शनिवार को सम्पन्न बैठक में प्रमुख रुप से क्रीडा  भारती के संरक्षक लक्ष्मणराव पार्डीकर, महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य चेतन्य काश्यप, जिला प्रचारक आशीष जाधम  सहित इन्दौर, उज्जैन , मंदसौर, रतलाम, नीमच, मल्हारगढ़ आदि नगरों के कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में श्री पार्डीकर व श्री चौधरी ने राष्ट्रीय खेल संगम आयोजन की कार्य योजना पर विस्तार से जानकारी दी। श्री चौधरी ने बताया कि क्रीडा  भारती   से निर्माण चारित्र का एवं चारित्र से निर्माण राष्ट्र का’ के बोधवाक्य के साथ खेल के माध्यम से आरोग्य सम्पन्न राष्ट्र निर्माण के लिए वर्ष 1992 में ीडा भारती की स्थापना की गई है। वर्ष 2009 में क्रीडा  भारती को अ.भा. स्वरुप प्रदान किया गया। प्रसिध्द किेटर चेतन चौहान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

श्री चौधरी ने बताया कि ीडा भारती का मुख्य उद्देश्य देश के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परम्परागत खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि अधिक से अधिक नवयुवक, बच्चे, महिलाएं अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें।

आपने कहा कि क्रीडा  भारती का देश के 41 प्रान्तों में गठन हो चुका है,  नवम्बर 2012 में रतलाम में राष्ट्रीय खेल संगम के रुप में प्रथम अधिवेशन आयोजित है। अखिल भारतीय स्तर पर क्रीडा  भारती विभिन्न कार्यमों, उपमों के माध्यम से खिलाड़ियों में शरीर, बुध्दि, मन के विकास व संस्कारों की संस्थापना हेतु कृत संकल्पबध्द है। वर्षभर देश में क्रीडा  भारती द्वारा विभिन्न कार्यमों का आयोजन किया जाता है। रतलाम व आसपास के क्षेत्रों में खेल आयोजनों का अच्छा माहौल है।

आपने कहा कि खेल चेतना मेला आयोजन को भी हमने देखा है और इसी से प्रभावित होकर भारत के परम्परागत खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं व सामूहिक सूर्य नमस्कार सहित अन्य खेल आयोजन राष्ट्रीय खेल संगम में होंगे। जिसमें क्रीडा  भारती के माध्यम से देश के विभिन्न प्रान्तों के लगभग दो हजार पुरुष, महिला व बच्चे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds