एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता वासिफ काजी का निधन,शाम सात बजे काजी हाउस से निकलेगी अंतिम यात्रा

रतलाम,01 मार्च (इ खबरटुडे)। एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता वासिफ काजी का आज प्रात: निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा शाम सात बजे काजीपुरा स्थित काजी हाउस से निकलेगी। नमाजे जनाजा बाद नमाजे मगरिब शाम 7 बजे काजीपुरा मस्जिद के सामने अदा की जाएगी और लक्ष्मीनगर स्थित काजी खानदान के कब्रिस्तान में उन्हे सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
स्व.श्री काजी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उन्हे उपचार के लिए इन्दौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था,जहां आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे उन्होने अंतिम सांस ली।
स्व.श्री काजी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे और छात्र जीवन में वे एनएसयूआई के शहर जिला अध्यक्ष थे। इसके बाद उन्होने कांग्र्रेस के विभिन्न पदों पर भी लम्बे समय तक काम किया था। उनके छोटे भाई सोहेल काजी वर्तमान में ब्लाक कांग्र्रेस अध्यक्ष है। वासिफ काजी के निधन के समाचार से उनके मित्र परिचितों में शोक व्याप्त है।