May 20, 2024

सुनील हिंगड हत्याकाण्ड का मुख्यआरोपी गिरफ्तार

बडावदा क्षेत्र से पकडा गया १५ हजार का ईनामी बदमाश
रतलाम,१४ जुलाई(इ खबरटुडे)। बडावदा के भाजपा नेता सुनील हिंगड की हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नाहरु खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार नाहरु की गिरफ्तारी पर पन्द्रह हजार रुपए का ईनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक डा.रमनसिंह सिकरवार ने कंट्रोल रुम पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि विगत ३० अगस्त २०१० को भाजपा नेता सुनील हिंगड की नाहरू ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकाण्ड के कारण क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकाण्ड में शामिल रियाज,छोटू आदि को गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन मुख्य आरोपी नाहरु तभी से फरार था। फरारी के दौरान भी नाहरु ने मृतक सुनील हिंगड के साथी मांगीलाल पर दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को अपने साथियों अमजद,रियाज व जावेद के साथ जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा नाहरु ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ सुनील हिंगड के भाई जीतेन्द्र हिंगड पर भी हमला किया था। इन गंभीर अपराधों के कारण नाहरु पर पन्द्रह हजार रु.का ईनाम घोषित किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नाहरु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी। उक्त टीम ने फरार बदमाश नाहरु की गतिविधियों पर नजर रखना शुरु किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नाहरु बडावदा क्षेत्र में घूम रहा है और कोई बडी वारदात करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बडावदा पंहुची और बडावदा जावरा रोड पर नाहरु को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नाहरु के कब्जे से एक पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किए।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds