October 5, 2024

उत्तराखंड : कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक का निधन, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे

अल्मोड़ा ,12 नवम्बर(इ खबर टुडे)। उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका शोक में डूबा है। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।
 

विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds