Indian Railway: हरियाणा में इस रूट पर 30 जुन तक रहेगी ट्रेन रद्द, देखिए पूरी जानकारी

हरियाणा प्रदेश में ट्रेन संचालक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक का कार्य चल रहा है। जिस कारण से रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि फिरोजपुर मंडल पर सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कारण लुधियाना यार्ड में ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित कुछ दिन के लिए प्रभावित रहेगा।
23 मार्च से 30 जून भिवानी-लुधियाना ट्रेन रहेगी रद्द
फिरोजपुर मंडल पर सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कारण लुधियाना यार्ड में ब्लॉक का कार्य चलने के कारण रेलवे विभाग ने 23 मार्च से 30 जून तक भिवानी-लुधियाना ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी रेलसेवा 23 मार्च से 30 जून तक रद्द रहेगी।
रेलवे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अब हिसार से प्रस्थान कर भिवानी तक संचालित होगी। इस रेल सेवा को लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रखने का फैसला लिया गया।
यह ट्रेने रहेंगी 29 जून तक रद्द
रेलवे विभाग ने 29 जून तक कई ट्रेनों को रद्द करने की सूचना दी है। रेलवे विभाग द्वारा की सूचना के अनुसार हिसार और लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 54603 हिसार-लुधियाना रेल सेवा 29 जून तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 54605 चुरू-लुधियाना रेल सेवा और ट्रेन संख्या 54635 हिसार-लुधियाना रेल सेवा 29 जून तक रद्द रहेगी। रेलवे विभाग के इस फैसले से सबसे अधिक परेशानी लुधियाना का सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ेगी।