रतलाम रेलवे मंडल भारतीय रेलवे के साथ मिलकर सिंह 2028 के लिए चलाएगा 500 ट्रेनें, तैयारी हुई शुरू

Ratlam Railway news: मध्यप्रदेश राज्य में होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। रतलाम रेलवे मंडल भारतीय रेलवे के साथ मिलकर उज्जैन में आयोजित हो रहे सिंहस्थ मेला 2028 में स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए 500 ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है।
पाठकों को बता दें कि सिंहस्थ मेले के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बाबा महाकाल व महाकाल लोक के दर्शन करने और पवित्र क्षिप्रा नदी में स्नान करने के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे व रतलाम रेल मंडल ने यह फैसला लिया है। रतलाम रेलवे मंडल द्वारा सिंहस्थ हेतु चलाई जाने वाली 500 से अधिक ट्रेनें देशभर के अलग-अलग क्षेत्र से लगभग 2 हजार से अधिक फेरे लगाएगी। इस योजना को मूर्तरूप देने हेतु रेलवे मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है।
रेलवे विभाग ने रेल सेक्शन में सुधार कार्य किया तेज
मध्य प्रदेश राज्य में वर्तमान में
रेलवे ने 2026 तक उज्जैन के अलावा आसपास लगता क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में सुधार कार्य तेज कर दिया है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों पर सुधार कार्य तेज गति से किया जा रहे हैं। रेलवे मंत्रालय सिंहस्थ 2028 के आयोजन को देखते हुए रतलाम, भोपाल, खंडवा, ग्वालियर, जबलपुर, मुंबई, अहमदाबाद, वड़ोदरा, चित्तौड़गढ़, बनारस, नई दिल्ली, जयपुर, उदयपुर और कोलकाता आदि जगहों पर वर्तमान में रेलवे सेक्शन में सुधार कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे विभाग द्वारा इस सुधार के लिए 2026 के मार्च महीने तक की समय-सीमा तय की गई है। रेलवे सेंक्शन का काम पूर्ण होने के बाद मजबूत रेल पटरी और बेहतर सिग्नल होने से सिंहस्थ 2028 में शामिल होने हेतु उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा।