Special train Ranchi: रेलवे विभाग ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, इस शहर से नई दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय-सारणी

Indian Railway: रांची से संबलपुर होते हुए जो यात्री नई दिल्ली जाते हैं, उनके लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से हटिया और अमृतसर से संबलपुर होते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने इसके लिए पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
यह ट्रेन 27 फरवरी यानी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इस रुट पर दो से अधिक ट्रेन चलने की बात है। नई दिल्ली से रांची होते हुए हटिया आने वाले यात्रियों की राह अब इस ट्रेन के चलने से आसान हो जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर से नई दिल्ली के लिए चलेगी। वहीं दूसरी ट्रेन अमृतसर से रांची और हटियसा होते हुए ओडिशा के संबलपुर तक चलेगी।
एक अन्य ट्रेन नई दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी को अमृतसर रेलवे जंक्शन से रवाना होगी और रांची एवं हटिया होते हुए संबलपुर जंक्शन तक जाएगी। नई दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को नई दिल्ली से रवाना होगी और वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्यय जंक्शन होते हुए हटिया जंक्शन तक जाएगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह गाड़ी संख्या 04632 अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन रांची होते हुए 27 फरवरी को अमृतसर से चलेगी।
यह ट्रेन अमृतसर से सुबह छह बजकर 35 मिनट पर चलेगी। इसका लखनऊ आगमन रात को नौ बजकर 58 मिनट पर होगा। इसके बाद यह रात को 10 बजकर 08 मिनट पर लखनऊ से रवाना होगा। यह ट्रेन सुबह दो बजकर 40 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुककर दो बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी।
इसके बाद यह ट्रेन सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से तीन बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर दो बजकर 07 मिनट पर मूरी जंक्शन पर पहुचेंगी। यहां से दो बजकर 12 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन तीन बजकर 33 मिनट पर रांची पहुंचेगी और यहां से तीन बजकर 38 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
इसके बाद यह ट्रेन हटिया जंक्शन पर पहुंचेगी और यहां से रात के नौ बजकर 50 मिनटपर संबलपुर जंक्शन पर पहुंचेगी। रेलवे के स्पेशल अधिकारी ने बताया कि एक और स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 04482 नई दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से एक बजकर 20 मिनट पर चलेगी।
दिन में दो बजकर 50 मिनट पर वाराणसी जंक्शन पर पहुंच जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ट्रेन का आगमन तीन बजकर 50 मिनट पर होगा। यहां से चार बजे यह ट्रेन चलेगी और 12 बजकर 58 मिनट पर मूरी जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां से एक बजे चलेगी और दो बजकर 05 मिनट पर रांची जंक्शन पर पहुंच जाएगी। दो बजकर 15 मिनट पर यह ट्रेन हटिया के लिए रवाना हो जाएगी। तीन बजे यह ट्रेन हटिया जंक्शन पर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में जेनरेटर यान के दो कोच और थ्री-टीयर के 18 कोच शामिल होंगी।