Bhojpuri Song: खेसारी लाल और नेहा राज के भोजपुरी गाने ‘तेल’ ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

Khesari Lal New Song: खेसारी लाल और नेहा राज के भोजपुरी गाने ‘तेल’ ने गर्दा उठा रखा है। इस गाने में खेसारी लाल के रोमांटिक अंदाज लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने रोमांस की सारी हदें पार कर दी हैं। खेसारी लाल यादव और नेहा राज का यह रोमांटिक सॉन्ग काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
खेसारी लाल यादव का ‘तेल’ गाना सोशल मीडिया पर भी लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और नेहा राज का रोमांटिक अंदाज युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
यूट्यूब पर देख चुके हैं 6 करोड़ से अधिक लोग
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और नेहा राज की आवाज में गए गए भोजपुरी भाषा की ‘तेल’ गाने को यूट्यूब पर अब तक छह करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
इस गाने में नेहा राज की मनमोहक बहुत आवाज का जादू बिहार की जनता पर छा गया है। वहीं यामिनी सिंह के रोमांटिक अंदाज ने ‘तेल’ गाने में लोकप्रियता के चार चांद लगाने के काम किया है।
इस गाने को यूट्यूब पर 19 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया था और आज 30 मार्च तक यूट्यूब पर 6 करोड़ 28 लाख 66 हजार 721, व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अब तक लगभग 8 लाख लाइक मिल चुके हैं और 135000 लोग कमेंट भी कर चुके हैं।
पवन पांडे द्वारा लिखा गया है सुपरहिट गाना भोजपुरी ‘तेल’
भोजपुरी भाषा में खेसारी लाल यादव और नेहा राज की आवाज में गाए गए तेल गाने को पवन पंडित द्वारा लिखा गया है। पवन पांडे की कलम से लिखा गया यह गाना बिहार की युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।
इस गाने को म्यूजिक शुभम राज द्वारा दिया गया है और एडिट आर निंजा ने किया है। गाने को कंपोज शुभम तिवारी द्वारा किया गया है।