Bhojpuri song: खेसारी लाल के नए गाने ‘इंग्लैंड ब्रांड’ ने मचाया तहलका, देखें वीडियो

Khesari Lal new song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘इंग्लैंड ब्रांड’ ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ‘इंग्लैंड ब्रांड’ गाने में उनके द्वारा किए गए स्टेप्स युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। यह गाना खेसारी लाल और खुशबू तिवारी की आवाज में गाया गया है।
इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्राची सिंह ने जबरदस्त डांस मूव्स से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। खेसारी लाल यादव का नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को इंग्लैंड ब्रांड एल्बम से लिया गया है। यूट्यूब पर इसे 27 मार्च 2025 को रिलीज किया गया।
प्राची सिंह की मनमोहक अदाओं के लोग हुए घायल
भोजपुरी गाने इंग्लैंड ब्रांड में प्राची सिंह की मनमोहक अदाओं के युवा कायल हो गए हैं। इस गाने में प्राची सिंह खेसारी लाल यादव के साथ मीठी मीठी नोक झोक करती हुई नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की लिरिक्स प्रकाश बारुद दोबारा लिखे गए हैं।
गाने को एडिट और निंजा द्वारा किया गया है और इस गाने के डायरेक्टर सिद्धार्थ कुकरेजा और सागर दहमीवाल है। मस्ती भरे इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं।
प्राची सिंह इस गाने में खेसारी लाल को कहती हुई दिखाई दे रही है कि मेरे सिवा आपका यहां कोई नहीं है। अगर आपको मैंने छोड़ दिया तो आपका कोई ठिकाना नहीं रह जाएगा। इसके अलावा प्राची सिंह इस गाने में खेसारी से कहती है कि तू उंगली पर नाचेगा और यह नागिन तुझे उंगली पर नचाएगी।
इस पर खेसारी लाल यादव प्राची सिंह को जवाब देते हुए कहते हैं कि मुझे छोड़कर अगर तुम जाओगी तो मेरे पास और बहुत आ जाएंगी।