October 14, 2024

बगैर मास्क के घूमते पाए जाने पर सीधे भेजा जेल,मास्क को लेकर प्रशासन की बडी कार्यवाही(देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम, 1 अप्रैल (इ खबरटुडे)। बगैर मास्क के घूमना खतरनाक हो सकता है। अब प्रशासन ने बगेर मास्क के घूमते पाए जाने पर सीधे जेल भेजने की कार्यवाही शुरु कर दी है। राम मन्दिर चौराहे पर बगैर मास्क के पाए गए कई लोगों को सीधे जेल में डाल दिया गया।

एसडीएम अभिषेक गेहलोत और सीएसपी हेमन्त सिंह चौहान ने शाम को राम मन्दिर के भीडभाड भरे इलाके में मास्क को लेकर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क के गुजर रहे वाहन चालकों को पकडा गया। इन सभी लोगों को जेल तो भेजा गया,लेकिन यह जेल कुछ अलग थी। प्रशासन ने पुलिस के एक वाहन को अस्थाई जेल घोषित किया था। बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को कुछ देर के लिए इस अस्थाई जेल में रखा गया और इसके बाद उन्हे मास्क लगाने की शपथ दिलाकर छोड दिया गया।
एसडीएम श्री गेहलोत ने बताया कि कोरोना के बढते संक्रमण पर काबू पाने के लिए मास्क ही एकमात्र उपाय है और आम लोगों में मास्क को लेकर जागरुकता लाने के लिए इस प्रकार की अस्थाई जेल का तरीका खोजा गया है। उन्होने कहा कि फिलहाल तो जुर्माना और अस्थाई जेल जैसे कदम उठाए जा रहे है लेकिन अगर लोगों ने मास्क के प्रति गंभीरता ना दिखाई तो आने वाले दिनों में बगैर मास्क के पाए जाने पर धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

You may have missed