mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

स्ट्रांग रूम के बगल में भी कोई फटके तो मार दो गोली : रीवा कलेक्टर

रीवा,02दिसम्बर(इ खबरटुडे)।स्ट्रांग रूम पर चल रही राजनीति पर रीवा कलेक्टर ने कहा कि अगर स्ट्रांग रूम के अगल-बगल कोई फटका तो सुरक्षा बल उसे गोली मार देंगे। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने कहा कि मेरी नौकरी के अभी 35 वर्ष शेष हैं। मुझे प्रिंसपल सेक्रेटरी तक जाना है। मैं छोटे-मोटे विवाद में नहीं पड़ना चाहती। कोई भी स्ट्रांग रूम के आसपास अगर फटका तो उसे गोली मार देने के आदेश मैंने दे दिए हैं।

रीवा कलेक्टर का यह बयान शनिवार का है, जब वे कांग्रेस प्रत्याशी रीवा से अभय मिश्रा, गुढ़ से सुन्दरलाल तिवारी व सेमरिया से त्रियुगीनारायण शुक्ल से चर्चा कर रही थीं।

कांग्रेसियों ने ईवीएम में छेड़छाड़ होने का अंदेशा जताते हुए कलेक्टर से कड़ी सुरक्षा करने की मांग की है।

 

Back to top button