October 15, 2024

रतलाम :जिले में नहीं थम रहा कोरोना का क़हर ,02 वर्षीय बालिका समेत 33 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले

रतलाम,17 सितम्बर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में कोरोना का क़हर लगातार जारी है। रतलाम में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे है। गुरुवार को रतलाम शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों से करीब 33 कोरोना मरीज सामने आ चुके है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11 सौ पार हो चूका है।

जानकारी के अनुसार रतलाम मे आज रेलवे कॉलोनी रतलाम की 52 वर्षीय महिला, लंबी गली के 45 वर्षीय पुरुष ,जावरा के 38 वर्षीय पुरुष, ग्राम आडवानया की 32 वर्षीय महिला ,वीआईपी कॉलोनी रतलाम की 32 वर्षीय महिला चांदनी चौक की 78 वर्षीय महिला ,अलकापुरी की 22 वर्षीय महिला तथा 62 वर्षीय पुरुष, सज्जन मिल क्षेत्र के 31 वर्षीय पुरुष ,विद्या विहार जावरा के 61 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी रतलाम की 62 वर्षीय महिला, काटजू नगर की 61 वर्षीय महिला ,16 वर्षीय बालिका, राजपूत बोर्डिंग के 56 वर्षीय पुरुष ,काटजू नगर की 2 वर्षीय बालिका ,ग्राम गोंदीधर्मसी की 25 वर्षीय महिला ,नांदली रतलाम के 25 वर्षीय पुरुष, सैलाना के 60 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास रतलाम के 72 वर्षीय पुरुष, डीआरपी लाइन रतलाम के 32 वर्षीय पुरुष ,थावरिया बाजार के 30 वर्षीय पुरुष ,साईं रेसिडेंसी दीनदयाल नगर रतलाम 58 वर्षीय पुरुष ,पत्रकार कॉलोनी के 38 वर्षीय पुरुष, कनेरी पुलिस लाइन रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, गोकुलधाम कॉलोनी इंद्रलोक नगर रतलाम के 42 वर्षीय पुरुष ,राजेंद्र जैन परिसर जावरा के 27 वर्षीय पुरुष ,हुसैन टेकरी राधास्वामी लॉज जावरा के 63 वर्षीय पुरुष, पठान टोली जावरा की 24 वर्षीय एवं 55 वर्षीय महिला ,नरसिंहपुरा जावरा की 22 वर्षीय महिला, गांधी कॉलोनी जावरा के 23 वर्षीय पुरुष ,पावर हाउस रोड रावटी की 25 वर्ष की महिला, पिपलोदा की 33 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव मिले हे । इस प्रकार आज कुल 33 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

You may have missed