mainकारोबाररतलाम

Today gold silver price: आज फिर बदल गए सोने चांदी के रेट, जानिए आज 18 कैरेट ,22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

Gold rate: पिछले कई दिनों से भारत में सोने के भाव हर रोज बदल रहे हैं। ऐसे में होली पर गोल्ड शॉपिंग करने वालों के लिए आज अच्छी खबर है। आज सोने के दाम कम हुए हैं

भारत के महानगरों में आज सोने के भाव

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोना 80525 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 87829 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 66359 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 80509 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 87829 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 65868 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 80659 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोना 87970 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 66820 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज 18 कैरेट सोना 65760 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 87920 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80620 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज 22 कैरेट सोना 80590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 87790 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 65990 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

देश में चांदी की औसत कीमत 1,475 रुपए बढ़कर 98,100 रुपए प्रति किलो हो गई। अब यह 24 अक्टूबर, 2024 के रिकॉर्ड 98,862 रुपए के भाव से सिर्फ 762 रुपए नीचे है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, इस एसेट क्लास ने 2025 में अब तक 14%, जबकि बीते तीन महीने में 15% रिटर्न दिया है।

एक साल में चांदी की कीमत 35.2% बढ़ चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी की कीमतों में
तेजी का रुख बना रह सकता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 38 डॉलर प्रति आउंस और घरेलू बाजार में यह 1.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का स्तर छू सकती है। सोने के मुकाबले चांदी अभी भी सस्ती है। गोल्ड सिल्वर रेश्यो 90 के नीचे चल रहा है। जब यह 90 के करीब होता है तो कहा जाता है कि चांदी सोने के मुकाबले सस्ती है। पिछले 50 साल में यह कभी भी 90 के लेवल से ऊपर ज्यादा टिक नहीं पाई है। कोविड के समय में यह गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 128 तक गया था और 2011 में यह 32 तक नीचे आ गया था।

प्रोडक्शन चौथे साल घटा, जबकि डिमांड बढ़ रही

2025 लगातार चौथा साल है, जब चांदी के उत्पादन में कमी देखी जा रही है। दूसरी तरफ इंडस्ट्रियल इस्तेमाल बढ़ने से इसकी डिमांड बढ़ रही है।

पहले चांदी गहनों के अलावा सिर्फ सोलर पैनल में इस्तेमाल होती थी। लेकिन पिछले 10 साल में ग्रीन
एनर्जी और 5जी टेक्नोलॉजी जैसे उद्योगों में भी चांदी का इस्तेमाल बढ़ा है।

अब निवेशकों को भी चांदी आकर्षित कर रही है। अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बीच लोग शेयरों से पैसा निकालकर सोने-चांदी में लगा रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम होने पर ग्लोबल इकोनॉमी पर दबाव कम होगा। इंडस्ट्री की ग्रोथ बढ़ने से चांदी की खपत बढ़ेगी। 20 दिसंबर को चांदी 85133 रुपए प्रति किलो थी। तीन महीने में यह 15% चढ़ चुकी है। ऐसे में निवेशक चांदी को भी पोर्टफोलियो में जोड़ने की सोच सकते हैं

आज सोने का रेट

आज 24 कैरेट सोने का रेट 86330 रुपए प्रति 10 ग्राम , 22 कैरेट सोने का रेट 79330 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का रेट 65100 रुपए प्रति 10 ग्राम, 14 कैरेट सोने का रेट 50703 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

आपको बता दे की इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किमतो से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है यह सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज लगने से पहले के हैं। आपको बता दें कि सोने और चांदी के गहने खरीदते समय गहनों का रेट अधिक होता है, जो टैक्स और गहनों की बनावट सहित रेट लगाए जाते हैं।

Back to top button