mainदेश-विदेश

Holi Festival: भूलकर भी ना कर दें होली का रंग उतारते समय यह गलती, चेहरा हो जाएगा खराब, अपनाएं यह टिप्स

Ways Remove Holi Color: होली का त्योहार पूरे देश में आज पूरे हर्सोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंगों के इस त्यौहार पर देश के कई राज्यों में लोगों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी जाती हैं। वहीं कुछ राज्यों में पक्के रंगों से भी होली खेली जाती है।

होली का त्योहार बीतने के बाद अब लोग अपने चेहरे पर लगे पक्के रंगों को उतारने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन होली के रंगों को हटाते समय काफी लोग गलतियां करने के कारण उनकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है।

अगर आपने भूलकर भी केमिकल युक्त रंगों साफ करने के दौरान यह गलतियां कर दी तो आपकी त्वचा रूखी होने के साथ खराब भी हो सकती है। लाल या छिल सकती है। अगर आप होली के बाद स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचें।

चेहरे पर केमिकल युक्त रंग लगने के बाद उसे साफ करने के दौरान भूलकर भी गर्म पानी का प्रयोग ना करें।

केमिकल युक्त रंग उतारने के दौरान स्क्रब का अधिक प्रयोग आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। स्क्रब का अधिक प्रयोग करने से आपके चेहरे की त्वचा छिल भी सकती है। पक्के रंग को हमेशा हल्के हाथों से मसाज करते हुए उतरना चाहिए।

रंग उतारने के बाद कभी भी चेहरे पर केमिकल युक्त ब्यूटी क्रीम नहीं लगानी चाहिए। यह क्रीम लगाने से आपके चेहरे की त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। इसके अलावा यह क्रीम लगाने से इंफेक्शन बनने का भी खतरा रहता है। पक्के रंग को अच्छी तरह पानी से साफ करने के बाद नारियल का तेल या एलोवेरा जेल प्रयोग कर सकते हैं।

होली खेलने के बाद भूलकर भी पक्के रंग को ज्यादा देर तक अपने चेहरे पर नहीं रखना चाहिए। अगर पक्का रंग चेहरे पर ज्यादा देर तक रहता है तो वह त्वचा के अंदर तक समा जाता है जिसे बाद में साफ करने के दौरान बार-बार रगड़ने से चेहरा भी खराब हो सकता है। कोशिश करें कि पक्का रंग लगने के बाद जल्दी ही चेहरे को ठंडा पानी से धो लें।

Note -इस लेख में दी गई जानकारियां पाठक की जानकारी बढ़ाने के लिए है। त्वचा संबंधी अधिक जानकारी के लिए आपको किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

Back to top button