September 29, 2024

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए

नई दिल्ली,19 फरवरी (इ खबरटुडे)।यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण के मतदान के बीच अहम खबर आई है। चर्चित भोजपुरी अभिनेता रवि किशन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। हिंदी व भोजपुरी की फिल्मों में चर्चित चेहरा रहे रवि किशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।रवि किशन के भाजपा में शामिल होने के बारे में दिल्ली से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पहले ही बता दिया था। तिवारी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया था। मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट में कहा था कि रविवार को भोजपुरी अभिनेता भाजपा जॉइन करेंगे। सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने रवि किशन भाजपा में शामिल हुए।

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा में शामिल होंगे यह फोटो मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। ट्वीट के साथ तिवारी ने रवि किशन के अपनी फोटो भी शेयर की थी। रवि किशन ने कई भोजपुरी फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी किरदार निभाया है।

रवि किशन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं

44 साल के रवि किशन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। 17 जुलाई 1971 को यूपी के जौनपुर जिले के बिसुईं गांव में उनका जन्म हुआ था। उनकी प्रीति से शादी हुई है। फिलहाल वे पत्नी और 4 बच्चों रेवा, तनिष्क, इशिता और सक्षम के साथ मुंबई में रहते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds