रतलाम

नईदुनिया संपादक श्रवण गर्ग इ खबर टुडे कार्यालय में

समाचारों की सराहना,कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए

रतलाम,4 सितम्बर (इ खबरटुडे)। नई दुनिया के समूह संपादक एवं देश के शीर्षस्थ पत्रकार श्रवण गर्ग बुधवार को इ खबरटुडे के कार्यालय में आए। उन्होने इ खबरटुडे कार्यालय में काफी समय गुजारा। उन्होने इ खबरटुडे के समाचार चयन की सराहना की,वहीं अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
महाराष्ट्र समाज द्वारा आयोजित समारोह में व्याख्यान देने आए श्री गर्ग बुधवार रात को इ खबरटुडे के कार्यालय में पंहुचे थे। उन्होने इ खबरटुडे के समाचारों व आलेखों का अवलोकन किया और इनकी सराहना की। आलेखों व समाचारों का गुणवत्ता तथा न्यूज पोर्टल को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से  उन्होने कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। श्री गर्ग ने इ खबरटुडे कार्यालय में काफी समय व्यतीत किया।


उल्लेखनीय है कि श्री गर्ग देश के शीर्षस्थ वरिष्ठ संपादकों में से एक है और पत्रकारिता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण संस्थाओं से जुडे हुए है। वे प्रेस कौंसिल आफ इण्डिया व एडीटर्स गिल्ड आफ इण्डिया जैसी संस्थाओं से जुडे हुए है। पत्रकारिता व संपादन में अनेक उपलब्धियां अर्जित कर चुके श्री गर्ग को देश व विदेशों में अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। श्री गर्ग दुनिया के अनेक देशों का भ्रमण कर चुके है।

Back to top button