Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज की ‘कमर मुचकाइला’ गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के भोजपुरी गाने ‘कमर मुचकाइला’ गाने का जादू इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। भोजपुरी भाषा का यह गाना युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। अपने देसी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले खेसारी लाल की आवाज भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले लोगों के दिलों पर राज कर रही है।
भोजपुरी भाषा का यह गाना सोशल मीडिया पर भी इन दिनों काफी छाया हुआ है। ‘कमर मुचकाइला’ गाना यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा काफी शेयर किया जा रहा है। खेसारी लाल की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनके नए गाने लगातार हिट हो रहे हैं।
खेसारी लाल यादव की परफॉर्म को लोग काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल और शिल्पी राज का नया गाना मार्केट में आते ही हिट हो जाता है यही कारण है कि लोग अब इन दोनों की जोड़ी को हिट मशीन भी कहने लगे हैं। खेसारी लाल की फिल्में, गाने और वीडियोज देश में खूब देखे जाते हैं।
इनका नया गाना ‘कमर मुचकाइला’ भी यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने में इन्होंने गजब का डांस किया है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।
इस गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है और एडिट अंगद पाल ने किया है। भोजपुरी भाषा के इस हिट गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री सपना चौहान पर फिल्माया गया है।