Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 8 घंटे तक अटकी रही 322 लोगों की सांसें

Air India flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया की फ्लाइट के बाथरूम में जहाज को बम से उड़ाने की धमकी भरा नोट मिलने के बाद इसमें सफर कर रहे क्रू मेंबर सहित कुल 341 लोगों की सांसें अटक गई।
पाठकों को बता दें कि इस फ्लाइट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद 8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट को मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित कुल 322 यात्री सवार थे।
फ्लाइट के वॉशरूम में मिला धमकी भरा नोट
एअर इंडिया की फ्लाइट में आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा नोट मिलने से अफरा-तफरी मच गई। पाठकों को बता दें की फ्लाइट में यह वॉशरूम में मिले एक नोट में बम की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई की तरफ डाइवर्ट करने का फैसला किया गया।
डाइवर्ट की फैसले के बाद यह विमान सोमवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर वापस मुंबई पहुंचा। ज्ञात हो कि एअर इंडिया की इस फ्लाइट AI119 ने रात 1 बजकर 43 मिनट मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। जिसे बम से उड़ाने की धमकी के बाद वापस मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया।
अब कल 11 मार्च को सुबह 5:00 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेगी या फ्लाइट
एयर इंडिया फ्लाइट को आज बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद वापस डाइवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। यह फ्लाइट अब कल 11 मार्च को सुबह 5:00 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेगी। एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट का कल 11 मार्च को सुबह 5:00 बजे रिशेड्यूल किया गया है।
इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए होटल आवास के साथ भोजन और अन्य आवश्यक सहायता भी दी गई है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन की टीम यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच सुरक्षा एजेंसिों द्वारा शुरू कर दी गई है। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों और क्रू मेंबर के सुरक्षा का ध्यान रखना है।