रतलाम

राष्ट्रपति की ओर से कलेक्टर डा.गोयल रजत पदक से सम्मानित

रतलाम 10अप्रैल(इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश में जनगणना-2011के दौरान प्रमुख जनगणना अधिकारी के रूप में नीमच जिले में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर डा.संजय गोयल को भारत के राष्ट्रपति की ओर से जनगणना रजत पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। जनगणना पदक एवं प्रमाण पत्र जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि संयुक्त संचालक  पी.के.चौधरी व्दारा रतलाम में डा.गोयल को उक्त सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2011 के दौरान असाधारण उत्साह एवं उच्चकोटि की सेवाओं के उपलक्ष्य में उक्त सम्मान प्रदान किया गया।

Back to top button