रतलाम

डम्पर की टक्कर से मासूम बालिका की दर्दनाक मौत

रतलाम,10 अप्रैल(इ खबरटुडे)। स्थानीय दीनदयाल नगर में शुक्रवार सुबह तेज गति और लापरवाही से चल रहे एक डम्पर ने साईकिल से जा रही एक नन्ही बालिका को कुचल दिया। हादसे में बालिका की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक दस वर्षीय बालिका दीपिका पिता लक्ष्मीनारायण धनगर सुबह करीब पौने आठ बजे अपने घर से किराना सामान खरीदने के लिए साइकिल से निकली थी। वह दीनदयाल नगर मेनरोड पर चल रही थी कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक डम्पर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल दीपिका तो तत्काल जिला चिकित्सालय  ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।
माणकचौक पुलिस ने डम्पर क्रमां. एमपी-09 /केबी-2736 को जब्त कर लिया है,जबकि डम्पर चालक रणछोड पिता मांगीलाल 60 नि.हिम्मत नगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डम्पर चालक हिम्मत नगर स्थित अपने घर से बिबडौद गिट्टी खदानों की ओर जा रहा था,कि तभी यह दुर्घटना हुई। मृत बालिका दीपिका कक्षा छठी की छात्रा थी।

Back to top button