रतलाम

रतलाम के सांसद दिलीपसिंह भूरिया का निधन

कई दिनों से नई दिल्ली में उपचाररत थे श्री भूरियाDilipSingh Bhuriya

रतलाम,24 जून(इ खबरटुडे)। छठीं बार सांसद चुने गए भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता दिलीपसिंह भूरिया का आज सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ थे।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने नई दिल्ली से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि श्री भूरिया का आज सुबह करीब साढे दस बजे नई दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में निधन हो गया। उनके शव को विमान द्वारा इन्दौर लाया जा रहा है,जहां से उन्हे उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रतलाम कलेक्टर बी चन्द्रशेखर ने भी श्री भूरिया के निधन की खबर की पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि श्री भूरिया को विगत पांच जून को रतलाम में अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था और बाद में नई दिल्ली ले जाया गया था। वे तभी से दिल्ली में उपचार रत थे।

Back to top button