Rich List 2025: ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग, रोशनी नादर है दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला

Hurun Global Rich List: दुनिया में 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है। हालांकि दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में भारतीय महिला रोशनी नादर पांचवें स्थान पर आती हैं। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी पिछले वर्ष दुनिया के 10 अमीर लोगों की सूची में शामिल थे लेकिन कर्ज बढ़ने के और मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आने के कारण इस वर्ष मुकेश अंबानी इस लिस्ट में अपना स्थान नहीं बना पाए। वर्तमान में मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं।
अरुण ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दी गई है दुनिया की सबसे अधिक अमीर लोगों की जानकारी
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 ने लोगों से दुनिया की सबसे अमीर लोगों की जानकारी साझा की है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर कायम हैं। पाठकों को बता दें की हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट प्रत्येक वर्ष जारी की जाती है।
इस लिस्ट में दुनिया के सबसे अधिक संपत्ति रखने वाले लोगों को स्थान दिया जाता है। इस लिस्ट में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी टॉप 10 में अपना स्थान बना चुके हैं।
एलन मस्क हैं संपत्ति के मामले में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
हरून रिच लिस्ट के अनुसार एलन मस्क की कुल संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष में संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में एलन मस्क की कुल संपत्ति 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
एलन मस्क के अलावा दूसरे नंबर पर इस सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को स्थान मिला है। मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
इस लिस्ट में चोथे स्थान पर लैरी एलिसन, पांचवें स्थान पर वॉरेन बफेट, छठे स्थान पर लैरी पेज, सातवें स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट, आठवें स्थान पर स्टीव बाल्मर, नोवें स्थान पर सर्गेई ब्रिन और दसवें स्थान पर बिल गेट्स को रखा गया है।
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के पास वर्तमान में कुल संपत्ति 91.8 अरब डॉलर है। हरुन रिच लिस्ट 2025 के अनुसार मुकेश अंबानी 91.8 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं।
वहीं गौतम अदाणी 53.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि मुकेश अंबानी अब भी एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं।
भारतीय बिजनेसमैन रोशनी नादर है दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला
भारतीय बिजनेसमैन रोशनी नादर दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में पांचवी स्थान पर आते हैं। पाठकों को बता दें कि अभी हाल ही में रोशनी नादर के पिता शिव नादर ने अपनी 3 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति उनके नाम कर दी थी।
जिसके पास रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन चुकी है। रोशनी नादर एचसीएल की जिम्मेवारी संभाल रही है। उनके परिवार की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये के साथ वह दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
आपको बता दें कि रोशनी नादर दुनिया की टॉप 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अभी हाल ही में उनके पिता शिव नादर ने एचसीएल कंपनी की 47% हिस्सेदारी रोशनी नादर को हस्तांतरित कर दी थी। जिसके बाद वह दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं।