देश-विदेश

Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी विधायक को दिया 4 करोड़ रुपए नगद सहित तीन ऑफर, देखिए पूरी रिपोर्ट

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने एक कांग्रेसी विधायक को 3 करोड़ रुपए नगद सहित तीन ऑफर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन तीनों ऑफर में से किसी एक को चुन सकती हैं। हम हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की जुलाना विधानसभा से विधायक विनेश फोगाट के बारे में बात कर रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओलंपिक खिलाड़ी और विधायक विनेश फोगाट को तीन ऑफर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने पेरिस ओलंपिक में पदक से चुकी अंतरराष्ट्रीय पहलवान व जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को तीन में से किसी एक को पुरस्कार के रूप में चुनने का अधिकार दिया है।

सरकार की तरफ से विनेश फोगाट को दिए गए यह तीन विकल्प

1 – हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट को पुरस्कार चयन के तीन विकल्प दिए हैं। प्रदेश सरकार ने पहले विकल्प में जुलाना विधायक विनेश फोगाट को इनाम राशि के तौर पर 4 करोड़ रुपए नगद देने की बात कही है।

2 – दूसरे विकल्प में ओलंपिक खिलाड़ी और जुलाना से विधायक दिनेश फोगाट को सरकार की तरफ से ग्रुप ए की सरकारी नौकरी देने की बात कही गई है।

3 – इसके अलावा विनेश फोगाट को सरकार की तरफ से तीसरा विकल्प भी दिया गया है। तीसरे विकल्प के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के तहत प्लॉट देने की बात कही है। यहां आपको बता दें कि विनेश फोगाट वर्तमान में जुलाना विधानसभा से विधायक हैं, जिसके चलते वह सरकारी नौकरी का विकल्प तो नहीं चुनेंगी। लेकिन नगद पुरस्कार व प्लॉट में से एक विकल्प चुन सकती हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया यह फैसला

हरियाणा प्रदेश में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान विनेश फोगाट को पुरस्कार के तौर पर तीन विकल्प दिए जाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को प्रदेश की खेल नीति के तहत विशेष केस मानते हुए तीन विकल्प देने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को इन तीनों विकल्पों में से एक चुनने का अधिकार है। ज्ञात हो कि जब पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट विशेष परिस्थितियों में बाहर हो गई थी तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि विनेश हमारी बेटी और हरियाणा की शान है। हम उनके सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे।

विनेश फोगाट ने विधानसभा में उठाया था पुरस्कार ना मिलने का मुद्दा

हरियाणा प्रदेश की जुलाना विधानसभा से विधायक और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट ने पुरस्कार ना मिलने का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान कहा था कि पेरिस ओलंपिक को 8 महीने बीत चुके हैं, लेकिन इतना लंबा समय बितने के बाद भी उन्हें पुरस्कार राशि नहीं मिली है। विनेश फोगाट के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द ही इस पर विचार करने का भरोसा भी दिलाया था।

Back to top button