देश-विदेश

25 हजार किलोमीटर हाईवे फोरलेन में बदलेंगे, 16हजार किलोमीटर हाईवे सिक्स लेन में बदलेंगे

Central Road Transport Minister Nitin Gadkari said that the expenditure will be 10 lakh crores.

केंद्रीय सड़क परिवहन

और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में 25,000 किलोमीटर के दो-लेन वाले हाईवे को फोर लेन में परिवर्तित किया जाएगा। इस परियोजना की लागत 10 लाख करोड़ रुपये होगी। इससे सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है। गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, 16,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को छह लेन में बदलने की योजना है और इस पर छह लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि हम इस कार्य को दो वर्षों में पूरा करने की योजना बना रहे हैं।

गडकरी ने बताया कि भारत में हर साल 4,80,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें 18 से 45 वर्ष की आयु के 1,88,000 लोग जान गंवाते हैं। सरकार का लक्ष्य 2030 तक सड़क हादसों को 50 प्रतिशत तक कम करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों में हाईवे विकास को प्राथमिकता दी है।

निर्माणाधीन जोजिला सुरंग एशिया की सबसे लंबी सुरंग होगी : जम्मू-कश्मीर में दो लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें 105 सुरंगें बनाई जा रही हैं। उन्होंने जोजिला सुरंग के निर्माण की जानकारी दी जोकि एशिया की सबसे लंबी होगी और शून्य से नीचे के तापमान वाले क्षेत्र में स्थित होगी। उन्होंने कहा कि इसकी लागत का प्रारंभिक अनुमान 12,000 करोड़ था, लेकिन यह लगभग 5,500 करोड़ में पूरा होगा। गडकरी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 36 सुरंगों का बनाई जा रही हैं और इनमें से 22 सुरंगें पूरी हो चुकी हैं। इससे यात्रा का समय वर्तमान सात घंटे से घटकर तीन से साढ़े तीन घंटे रह जाएगा। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का कार्य भी प्रगति पर है।

Back to top button