October 11, 2024

Shaurya Yatra : हिन्दू साम्राज्य शौर्य यात्रा की तैयारियां पूर्ण, रतलाम में वाहन के रूप मे निकलेगी रैली

रतलाम,11जून(इ खबर टुडे)। “स्वराज का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के दिन निकलने वाली हिन्दू साम्राज्य शौर्य यात्रा की तैयारियां जोरो पर है। जेष्ठ शुक्ल त्र्योदशी के दिन, 300 वर्ष का मुगल साम्राज्य खण्डीत कर हिन्दवी स्वराज की स्थापना के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस है। जिसे हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रुप में हर्षोल्लास से मनाना तय हुआँ है।

12 जून 2022 रविवार को दोपहर 3:30 बजे जैन स्कूल सगोद रोड़ से हिन्दू साम्राज्य शौर्य यात्रा प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों बाजना रोड़ चौराहा, लक्कड़पीठा, चाँदनी चोक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमण्डी, शहीद चोक, लोकन्द्र टॉकिज, जेल रोड़, कॉलेज रोड़, महँदीकुई बालाजी, छत्रीपुल से होते हुएँ स्टेडियम में बौद्धिक के बाद समापन होगा।

शौर्य यात्रा की व्यवस्था बैठक में कार्यो का विभाजन हुआँ, जिसमें सभी दायित्वानो को जिम्मेदारियाँ सौपी गई। बैठक में डॉ. हितेश पाठक, मणिभद्र कटारिया, चीराग भट्ट, पुष्पराज तंवर, विप्लव जैन, रविन्द्र पाटीदार, शुभम चौहान, राजेश कटारिया, विनोद शर्मा, महावीर चौहान, कृष्णा डिंडोर, शुभम कुमावत, मंथन मुसले, धीरज व्यास, श्रेयांश सुरणा, डॉ. जितेन्द्र वर्मा, राहुल सोनी, मुन्नू कुशवाह आदी उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी यात्रा संयोजक गौरव मूणत द्वारा प्राप्त हुई।

You may have missed