इंदौरदेश-विदेश

Indore news: 30 मार्च से लागू होगा समर शेड्यूल, शारजाह सहित अन्य फ्लाइट के समय में भी किया जाएगा बदलाव

Summer schedule flights:समर शेड्यूल में इंदौर एयरपोर्ट को इस बार गोंदिया और जेवर (नोएडा एयरपोर्ट) नए रूट पर फ्लाइट मिलेंगी। साथ ही पुणे, गोवा, दिल्ली, रायपुर, जबलपुर रूट पर भी एक-एक अतिरिक्त नई फ्लाइट का संचालन होगा। खास बात यह है कि नई फ्लाइट शुरू होने के बाद अप्रैल से इंदौर से रोजाना 100 से ज्यादा फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा।

समर शेड्यूल 30 मार्च से लागू होगा। इसी दिन से रायपुर और पुणे, दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन भी शुरू हो जाएगा। शारजाह फ्लाइट के समय में भी बदलाव होगा। फ्लाइट रात 11.30 बजे की जगह 10.10 बजे इंदौर से रवाना होगी। आने वाली फ्लाइट भी अब रात 10.30 की जगह 9.10 बजे इंदौर आएगी।

इंदौर-गोवा फ्लाइट

गोवा से फ्लाइट सुबह 10 बजे रवाना होगी। 11.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर से फ्लाइट दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.55 बजे गोवा पहुंचेगी।

फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस करेगी। फ्लाइट 15 अप्रैल से शुरू होगी।

समर शेड्यूल

नई दिल्ली से इंदौर आकर पुणे जाएगी फ्लाइट

फ्लाइट दोपहर 1.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। दोपहर 3.20 बजे इंदौर आएगी।

फ्लाइट शाम 4 बजे इंदौर से रवाना होगी। शाम 5.25 बजे पुणे पहुंचेगी।

फ्लाइट का संचालन एयरइंडिया एक्सप्रेस, करेगी। फ्लाइट 30 मार्च से शुरू होगी।’

इंदौर-रायपुर फ्लाइट

इंदौर से फ्लाइट सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर से दोपहर 12.50 बजे फ्लाइट रवाना होगी। दोपहर 2.45 बजे इंदौर आएगी।

फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयर लाइंस करेगी। 30 मार्च से शुरू होगी।

इंदौर-शारजाह नया शेड्यूल

इंदौर से शारजाह :

रात 10.10 बजे इंदौर से रवाना होगी। रात 12.05 बजे यूएई समयानुसार शारजाह पहुंचेगी।

शारजाह से इंदौर :

शाम 4.25 बजे यूएई समयानुसार रवाना होगी। रात 9.10 बजे इंदौर आएगी।

Back to top button