October 7, 2024

Murder: कांकेर में भाजपा नेता की बीच बाजार में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पखांजूर,08जनवरी(इ खबर टुडे)। कांकेर जिले के पखांजूर में रविवार रात आठ बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। नक्सली घटना या आपसी रंजिश यह अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार एसडीओपी कार्यालय के पास स्वयं के व्यवसायिक काम्प्लेक्स से घर की ओर जाते समय उन्हें गोली मारी गई। डाक्टर ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात लोगों ने गोलीमार कर उनकी हत्या की है। उन पर आठ वर्ष पहले भी आपसी रंजिश में हमला हुआ था। उन्हें हमलावरों ने गोली मारी थी, लेकिन गोली उनके हाथ को छूकर निकल गई थी।

इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक अस्पताल में भारी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। पखांजूर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds