हरियाणा का यूपी और राजस्थान का सफर होगा आसान, सरकार बना रही हैं नया 152G नेशनल हाइवे
NH 152G UPDATE
![nh 152g update](https://ekhabartoday.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-11-at-18.39.09.jpeg)
New National Highway: हरियाणा प्रदेश का आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान का सफर आसान होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार NHAI विभाग द्वारा नेशनल हाईवे 152G का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। ज्ञात हो कि 152G नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य जनवरी 2025 में पूरा करने हेतु विभाग द्वारा डेडलाइन रखी गई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह काम जनवरी में पूरा नहीं हो पाया था।
आजकल इस नेशनल हाइवे पर निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस हाइवे पर लगभग 95% निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का भारत माला परियोजना चरण-1 के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस हाइवे के निर्माण के बाद हरियाणा प्रदेश को एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात तो मिलेगी ही मिलेगी साथ ही साथ प्रदेश के लोगों का उत्तर प्रदेश और राजस्थान का सफर भी आसान हो जाएगा।
चार राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा नेशनल हाईवे 152 G
हरियाणा प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 152G को चार राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने की योजना पर कार्य पूर्ण होने के बाद समय और पैसे की बचत के साथ-साथ सफर में भी आसानी होगी। भारत माला परियोजना चरण-1 के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 152-G एक साथ 4 राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद हरियाणा प्रदेश के यात्री इस रोड से प्रवेश कर चार अन्य राजमार्गों पर भी यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।
इस नेशनल हाईवे को NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152-D अम्बाला-जयपुर नेशनल हाईवे, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 दिल्ली- चंडीगढ़ हाई-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग 444-A शाहाबाद-साहा नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसे अम्बाला-हिसार जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 152 से भी जोड़ने हेतु तैयारी चल रही है। इस हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रदेश के यात्री उत्तरप्रदेश और राजस्थान का सफर करने हेतु चार अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों की सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।
जीटी रोड पर बनाया जाएगा आरओबी, फर्राटा भरेंगे वाहन
हरियाणा प्रदेश में बनाए जा रहे नेशनल हाईवे 152 G पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। इस राजमार्ग पर 100 से अधिक की स्पीड में वाहन दौड़ेंगे। इस हाइवे को NHAI द्वारा हाई स्पीड बनाया जा रहा है। नेशनल हाईवे अधिकारी अभिजीत ने बताया कि हाईस्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग 152 G पर वाहन चालक 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चला सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने हेतु नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने करोड़ों रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है।NHAI अधिकारी अभिजीत के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट पर 900 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राजमार्ग को जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि हरियाणा में इस प्रोजेक्ट पर इस महीने कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 G कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के पास नेशनल हाईवे-44 के ऊपर से गुजरेगा। यहां पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा आरओबी (ROB) बनाने हेतु पिलर खड़े किए जा रहे हैं।