MP NEWS : एमपी में भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, पुरे प्रदेश में दौडी शोक की लहर

Former MLA Surendra Nath Singh passed away : मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके बाद पुरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे की बीजेपी के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) का निधन हो गया है।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे, जिसके कारण उन्होंने 11 मार्च, 2025 को सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। 62 वर्षीय सुरेंद्र नाथ सिंह भोपाल की केंद्रीय विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।
वे भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में, मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है, भाजपा नेता सुरेंद्र नाथ सिंह की हाल ही में दिल की सर्जरी हुई थी। हालांकि, वह दिल से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। सुरेंद्रनाथ सिंह लंबे समय से भाजपा की सक्रिय राजनीति अभी दुरी बनाये हुए थे।

इसके बावजूद, आम लोगों के प्रति उनका दृष्टिकोण पार्टी से अलग था। भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भोपाल के विकास और कल्याण के लिए कई कार्य किए।
साथ ही, वह विधायक रहते हुए हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ न कुछ काम करते नजर आते थे। उन्होंने प्रदेश के हर छोटे बड़े कामों में प्रमुख भूमिका निभाई है। वहीँ उनके निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई और कई नेताओं ने भी दुःख प्रकट किया है।