MP Weather Update : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, 21 जिलों में मडराएंगे बादल, जानें बारिश को लेकर ताजा अपडेट

MP Weather Update : मध्य्प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में जो बढ़ोतरी हो रही है प्रदेश के लोगों को उस से राहत मिलने वाले है। बता दे की एमपी के लगभग सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में उत्तर-पश्चिमी हवाएं कम सक्रिय हो गई हैं।
वहीँ राजस्थान की और से चल रही गर्म हवाओं से दिन और रात के तापमान में वृद्धि नजर आ रही है। लेकिन एक बार फिर प्रदेश में मौसम पूरा बदला बदला हुआ नजर आएगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य के पश्चिमी जिलों में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जबकि पूर्वी जिलों में उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। हालाँकि, ईरान के आसपास ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
इसका प्रभाव देश के उत्तरी क्षेत्रों में देखा गया, लेकिन राज्य में इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
21 जिलों में बारिश की सम्भावना
21 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, होली पर मध्य प्रदेश के 21 जिलों में हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं, जिससे रात के तापमान में और वृद्धि होगी। मार्च महीने के 10 दिन बीत चुके है धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा।
वहीँ अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। इससे दिन में धूप की गर्मी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। रात में भी ठंड तापमान में गिरावट नजर आएगी जिससे लोगों को ठंढक का एहसास होगा।