mainब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Celebrated Jayanti : शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

रतलाम,20 अक्टूबर(इ खबरटुडे)। वेदों के महान ज्ञाता, आदि कवि ,महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सुभाष नगर स्थित मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया गया किया।

कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी के संदर्भ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा की महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें सत्य और न्याय धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है यदि हम अपने जीवन को बदलने की ठान ले तो फिर हमें परिवर्तन से कोई भी नहीं रोक सकता है। साथ ही कटारिया ने वाल्मीकि समाज को हर संभव मदद कांग्रेस की ओर से देने का आश्वासन दिया।


मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास ने कहा की महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण के रूप में एक अनुपम भेंट समाज को दी है जिससे संपूर्ण सनातन समाज लाभान्वित हुआ है। कार्यक्रम को अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष हितेश पेमाल ने भी संबोधित किया
इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेस जन को इस अवसर पर छुआछूत ,भेदभाव, अन्याय एवं शोषण से लड़ने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज प्रमुख विजय खरे, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नासिर कुरेशी, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, श्री कमल भाटी, विजय भाटी, प्रवक्ता जोयब आरिफ, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि रवि वर्मा, एक्का बैलूत, विजयउपाध्याय ,जितेंद्र हाड़ा ,जितेंद्र पडियार , सादिक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं वाल्मीकि समाज जन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा ने किया।

Back to top button