
IND vs NZ Final champions trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को दुबई में खेला जाएगा। वहीँ देश के 130 करोड़ से ज्यादा लोगों को उम्मीद है की इस बार ट्रॉफी घर आने वाली है। बता दे की यह फाइनल जीतकर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अवांछित रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी।
1988 के बाद न्यूजीलेंड से नहीं जीता भारत
आपकी जानकारी के अनुसार बता दे की भारत की टीम ने 1988 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई फाइनल न्यूजीलेंड को नहीं हरया है। यह 37 वर्षों से चल रहा है। भारत ने आखिरी बार 1988 में शारजाह कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। तब से, टीम कीवी टीम के खिलाफ लगातार तीन फाइनल हार चुकी है।
कल दुबई में होगा 37 साल का सूखा ख़त्म
अधिक जानकारी के लिए बता दे की कल दुबई में भारत और न्यूजीलेंड के बिच चैम्पियन ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जायगा। 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2005 वीडियोकॉन ट्राई-सीरीज फाइनल और 2021 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल शामिल हैं। अगर भारत न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहता है, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी और 37 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा।
यह पहली बार होगा जब भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल के अंदर भारत की टीम को फाइनल में हराएगी। 12 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद, भारत अब तक अपने प्रतिद्वंद्वियों और आलोचकों को दूर रखने में कामयाब रहा है।
12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय टीम को रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराना होगा, लेकिन साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों पर कल के मैच का दारोमदार रहेगा।
न्यूजीलैंड हमेशा भारत के लिए एक कठिन चुनौती साबित हुई है और आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का जीत का रिकॉर्ड 10-6 है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ चार में से तीन मैच जीते हैं।