October 5, 2024

covid Vaccination/ सोमवार को 2 हजार 625 लोगों ने कोविड का टीकाकरण कराया

रतलाम,19 अप्रैल (इ खबरटुडे)। सोमवार को 99 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड का टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया जिसमें कुल 2 हजार 625 लोगों ने कोविड का टीकाकरण कराया। रतलाम जिले के ग्राम पिंगराला उप स्वास्थ्य केन्द्र जड़वासा ब्लॉक पिपलोदा में जवाहरलाल दुबे उम्र 92 वर्ष के वयोवृद्व ने कोविड का टीका लगवाया।

उप केन्द्र पर पदस्थ सीएचओ डॉ. अल्का राठौड के मार्गदर्शन में श्रीमती सुनीता चौहान एएनएम ने टीका लगाया। जवाहरलाल दुबे ने सभी से समय पर टीकाकरण कराने की बात कही।

सोमवार के सत्रों के दौरान सिविल अस्पताल जावरा में सर्वाधिक 220 लोगो ने तथा बाल चिकित्सालय रतलाम में 200 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। अल्कापुरी कम्युनिटी हॉल में 128, उप स्वास्थ्य केन्द्र बडायला माताजी में 98, ग्राम पिंगराला में 88, जैन काश्यप सभागृह में 99 लोगों ने कोविड का टीकाकरण कराया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds