October 15, 2024

रतलाम : कोरोना का संक्रमण जारी ,शुक्रवार को भी 28 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले ,एक की मौत

रतलाम,18 दिसम्बर(इ खबर टुडे) । जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति प्रशासन की सख्ती से कोरोना मरीजों की सख्या में कमी हुई है। शुक्रवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 28 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है। वही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रशासनिक बुलेटिन के अनुसार आज रतलाम के सुरभि परिसर के 68 वर्षीय पुरुष, पत्रकार कॉलोनी के 30 वर्षीय पुरुष ,मंगलमूर्ति के 48 वर्षीय पुरुष ,न्यू अलकापुरी की 55 वर्ष की महिला 62 वर्षीय पुरुष, सिला वटो का वास के 61 पुरुष 47 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 35 वर्षीय पुरुष, गणेश नगर के 40 वर्षीय पुरुष ,काटजू नगर के 48 वर्षीय पुरुष 46 वर्षीय महिला , हर देलाला की पीपली की 40 वर्षीय महिला ,फ्रीगंज रोड की 37 वर्षीय महिला ,शांति निकेतन कॉलोनी की 51वर्षीय महिला ,शास्त्री नगर के 29 वर्षीय पुरुष ,पूनम विहार कॉलोनी की 47 वर्षीय महिला ,शहर सराय के 20 वर्षीय युवक ,डोंगरे नगर की 42 वर्षीय महिला, गांधीनगर के 46 वर्षीय पुरुष ,शास्त्री मार्ग सेलाना की 52 वर्षीय महिला, मुंडला राम जावरा के 32 वर्षीय पुरुष ,ग्राम जामु खादन की 60 वर्षीय महिला, ग्राम वानपुरा की 45 वर्षीय महिला ,ग्राम उपली के 23 वर्षीय युवक 48 वर्षीय पुरुष 55 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 28 नये पॉजिटिव मरीज सामने आये है।

वही रतलाम के जवाहर नगर निवासी 53 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव महिला की आज मृत्यु हो गई। मृतिका को 13 दिसंबर को भर्ती किया गया था। जिसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा 74 हो चूका है।

You may have missed