June 26, 2024

यूपी में 300+ सीटों के साथ इतिहास रचने की ओर BJP

लखनऊ ,11 मार्च(इ खबरटुडे)।पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। होली से पहले यूपी भगवा होली खेलता नजर आ रहा है। रुझानों के मुताबिक, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी अपने दम पर 300 सीटें हासिल करती नजर आ रही है। ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब यूपी के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

सभी 403 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 302 पर भाजपा और सहयोगी दल आगे हैं। अखिलेश और उनके सहयोगी 71 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बसपा के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही हैं। जिन इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैलियां की, वहां भाजपा को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सभी बड़ी शहरों में पर भाजपा आगे चल रही है। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 202 सीटों की दरकार होती है।
मतगणना से पहले मथुरा से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने दावा किया है कि यहां भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने इलाहाबाद के सांई मंदिर में पूजा की और दो तिहाई बहुमत का दावा किया।

भाजपा को मिले लोकसभा से ज्यादा मत
लोकसभा चुनाव में भाजपा को 43 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और भाजपा को अभी करीब 40 फीसदी वोट मिल चुके हैं।

2012 के विधानसभा चुनावों में सपा को 224 सीटें मिली थीं। वहीं बसपा ने 80 सीटों पर कब्जा जमाया था। भाजपा को 47 तो कांग्रेस को 28 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इस बार सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

You may have missed