देश-विदेश

Abu Dhabi: शहजादी का कल 5 मार्च को होगा अंतिम संस्कार, 15 फरवरी को दे दी गई थी अबू धाबी में फांसी

Abu Dhabi: The princess’s funeral will be held tomorrow, March 5, after she was hanged in Abu Dhabi on February 15.

Shehzadi funeral update: भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य की रहने वाली शहजादी को अबू धाबी में 15 फरवरी को फांसी देने की बात पर पक्की मोहर लग गई है। शहजादी का अंतिम संस्कार कल 5 मार्च को अबू धाबी में ही किया जाएगा। पाठकों को बता दें कि
अबू धाबी में 4 महीने के बच्चे की कथित हत्या के लिए शहजादी को मौत की सजा मिली थी। अब भारतीय महिला को 15 फरवरी को ही फांसी देने की बात पर केंद्र ने मोहर लगा दी है। केंद्र सरकार की ओर से महिला की सलामती के लिए पिता द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सोमवार 4 मार्च को कोर्ट में यह जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में
दी शहजादी की मौत की जानकारी

केंद्र सरकार ने सोमवार 4 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान शहजादी को 15 फरवरी को फांसी देने की बात कही।
केंद्र सरकार से शहजादी को अबू धाबी में मिली फांसी की जानकारी मिलने पर जस्टिस सचिन दत्ता ने इसे ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए इसकी निंदा की। ज्ञात हो कि 15 फरवरी को शहजादी ने उत्तर प्रदेश में अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत की थी। उस दौरान उन्होंने अपने परिवार वालों को कहा था कि उनके पास समय बहुत कम है।

कल 5 मार्च को अबू धाबी में शहजादी का होगा अंतिम संस्कार

अबू धाबी की जेल में 15 फरवरी को फांसी देने के बाद अब कल 5 मार्च को शहजादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। शहजादी को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई और अंतिम संस्कार कल 5 मार्च को अबू धाबी में किया जाएगा।

शहजादी को 31 जुलाई 2023 को सुनाई गई थी मौत की सजा

भारत की रहने वाली शहजादी को एक चार महीने के बच्चे की मौत के आरोप में अबू धाबी की कोर्ट में 31 जुलाई 2023 को फांसी की सजा सुनाई गई थी। ज्ञात हो कि शहजादी खान को 10 फरवरी, 2023 को अबू धाबी पुलिस को सौंपने के बाद कोर्ट ने 31 जुलाई, 2023 को मौत की सजा का फैसला सुनाया था। इस दौरान शहजादी को अबू धाबी की अल वथबा जेल में रखा गया था। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के बांदा निवासी शब्बीर खान ने बेटी शहजादी की स्थिति को लेकर ‘घोर अनिश्चितता’ जताई थी और स्थिति जानने के लिए विदेश मंत्रालय को भी कई बार आवेदन भेजकर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की जानकारी लेने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। किसी याचिका पर कल सुनवाई के दौरान केंद्र ने शहजादी की मौत पर पुख्ता मोहर लगा दी है।

Back to top button