June 17, 2024

गोवा में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर, सीएम पर्सेकर हारे

कांग्रेस 10, बीजेपी 11

गोवा,11 मार्च(इ खबरटुडे)। देश के सबसे छोटे राज्यों में शुमार गोवा में एग्जिट पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। हालांकि बीजेपी भी कड़ी टक्कर दे रही है।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस यहां बीजेपी से सत्ता छीनती नजर आ रही है। अब तक 20 सीटों के रुझान सामने आए हैं। कांग्रेस 10, बीजेपी 11 और अन्य 8 सीट पर आगे हैं। बड़ी बात यह है कि मेंडरम सीट से मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर भी चुनाव हार रहे हैं। कांग्रेस के दयानंद सोपते ने उन्हें करारी शिकस्त दी। दयानंद सोपते को 8724 मत मिले तो पार्सेकर को महज 4898 मत ही मिल पाए।

आम आदमी पार्टी की उम्मीदों पर भी पानी फिरता दिख रहा है। जीत-हार की बात करें तो बीजेपी के खाते में 11 सीट आ चुकी हैं तो 10 सीट कांग्रेस के खाते में आई है। 2 सीट अन्य ने जीती हैं। आप का खाता तक नहीं खुला है। हालांकि एग्जिट पोल में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 21 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस 9 पर सिमट गई थी। गोवा में 40 सीटों के लिए हुए मतदान में 83 प्रतिशत वोट 4 फरवरी 2017 को डाले गए।

You may have missed