मध्य प्रदेश

निर्मला भूरिया रतलाम और गायत्री राजे देवास से बीजेपी प्रत्याशी

भोपाल 27 अक्टूबर (इ खबरटुडे) ।  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज मध्यप्रदेश में रतलाम संसदीय सीट और देवास विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी की राष्ट्रीय ईकाई ने रतलाम लोकसभा सीट से निर्मला भूरिया को चुनाव मैदान में उतारना तय किया है तो देवास विधानसभा सीट से गायत्री राजे को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि रतलाम संसदीय सीट दिलीप सिंह भूरिया के निधन और देवास विधानसभा सीट तुकोजीराव पवार के निधन होने से रिक्त हुई हैं।

Related Articles

Back to top button